5
(1)

नवगछिया – भारतीय जनता पार्टी नवगछिया कार्यालय में अति पिछड़ा वर्ग मिलन समारोह आयोजित किया गया. समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल कर रहे थे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल की उपस्थिति में 61 विभिन्न अति पिछड़ा समाज से आए हुए लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. अपने संबोधन में पूर्व मंत्री राम नारायण मंडल ने कहा पूरा देश माननीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है. एक से एक ऐतिहासिक विकास कार्य प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हो रहा है.

गरीब कल्याणकारी अनेक योजनाएं चलाई जा रही है. पुनः आम जनमानस विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता को 2024 में ऐतिहासिक विजय दिलवाएंगे. 2024 में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पुनः सरकार बनेगी साथ ही 2025 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बिहार में बनेगी. इस कार्यक्रम में बासुकी मंडल, प्रमोद मंडल, मनोज मंडल, शंभू ठाकुर, वीरेंद्र राय, अनिल सिंह, बिंद रवि, कुमार साह, पुलकित सिंह, नंदनी सरकार, मुक्तिनाथ सिंह, अजीत कुमार सिंह, निरंजन साह, दीपक कुमार साह, विजय राय, दिनेश ठाकुर, रत्नेश ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, कपिल देव ठाकुर, श्याम देव मंडल, बिंदेश्वरी मंडल, शंकर मंडल, कैलाश मंडल, बबलू मंडल, शंभू साह, दयानंद सिंह, महेश साह, बबीता देवी, पार्षद नगर परिषद सुनीता देवी, प्रदीप शर्मा, राजीव कुमार, उदय कुमार, मनोज मंडल, महेश मंडल, चंद्रभूषण राय आदि कार्यकर्ता शामिल थे.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: