0
(0)

नवगछिया | नवगछिया फागुनी मेला को लेकर निकाली जाएगी आज खाटू वाले श्याम कि निशान शोभायात्रा। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने देते हुए बताया कि राजस्थान के खाटू में लगने वाले फागुनी मेला पर आज 23 फरवरी गुरुवार 11:00 बजे दिन में गरीबदास ठाकुरबारी में बाबा का दरबार लगाकर निशान पूजन होगा निशांन पूजन एवं भजन के बाद दोपहर 2:00 बजे निशान शोभायात्रा नवगछिया बाजार भ्रमण करेगी और कल 24 तारीख शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे गरीब नवाज एक्सप्रेस से राजस्थान के खाटू के लिए श्याम भक्त प्रस्थान करेंगे और वहां बाबा को अपना निशान अर्पित करेंगे श्याम भक्त मंडल.

के अनिल केजरीवाल ने बताया कि 3 मार्च शुक्रवार को नवगछिया मारवाड़ी विवाह भवन से भागलपुर स्थित श्याम मंदिर के लिए खाटू वाले श्याम कि निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी इसके पूर्व 2 मार्च गुरूबार को मारवाड़ी विवाह भवन में बाबा का दरबार लगा निशान पूजन एवं श्याम के भजनों का कार्यक्रम होगा भागलपुर निशान शोभायात्रा में नवगछिया से सैकड़ों श्याम भक्त निशान लेकर जाएंगे केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ और रामायण रिसर्च काउंसलिंग एवं श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया मे की गई एक प्रेस वार्ता इस प्रेस वार्ता में केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ और रामायण रिसर्च काउंसलिंग के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान द्वारा जानकारी दी कि 3 मार्च को नवगछिया से भागलपुर खाटू वाले श्याम की.

निशान शोभा यात्रा निकलेगी उस निशान शोभा यात्रा में बरारी चाणक्य विहार कॉलोनी में भोजन की व्यवस्था भागलपुर जीरोमाइल से मंदिर तक चलंत सेवा एवं देवी बाबू धर्मशाला में प्रसाद एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा इस प्रेस वार्ता में भागलपुर से आए केंद्रीय रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान राजेश ढानढनिया मनोज बुधिया प्रकाश गोयनका मोहम्मद औरंगजेब एवं नवगछिया श्याम भक्त मंडल के अनिल केजरीवाल अशोक केडिया मनोज चौधरी नंदलाल तिवारी संदीप चिरानियाँ रॉकी भरतीया गोविंद केडिया थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: