5
(1)

थाना में नही सुनी फरियाद तो एसपी से अपना दुखरा सुनाने पहुंचे किसान

नवगछिया | नवगछिया पुलिस जिला के बिहपुर थाना क्षेत्र के नुरदिनपुर दुधैला गांव निवासी तिलकधारी मंडल, राजाराम मंडल, रंजीत मंडल, जिच्छु मंडल, पंकज मंडल सहित और अन्य किसान का जमीन गांव के हीं सुनील मंडल व ढोढ़ल मंडल उर्फ शिशिल मंडल के द्वारा जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर सभी किसान गुरुवार को नवगछिया एसपी से मिलने पहुंचे थे।

किसानों ने बताया की गांव के हीं दबंग सुनील मंडल व ढोढ़ल मंडल के द्वारा खेत में आकर थ्रिनट दिखाकर धमकी दिया गया था की खेत मेरा है खेत से भाग जाओ। जिसके बाद डर से हमलोग खेत से भाग गए। दोनो दबंग प्रवृति का आदमी है। हम सभी को जान का खतरा भी बना हुआ है। दोनो लोगों में मिलकर मिर्जापुर का जमीन हड़प लिया है। जिससे सभी लोग डरे हुए है। हमने बिहपुर थाना में भी कई बार आवेदन दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सरपंच के द्वारा भी दोनो दबंग प्रवृति के लोगों को समझाया गया। लेकिन पंचायत के लोगो की भी उन लोगों ने नही सुनी। अब एसपी साहब हीं हमारा आखिरी उम्मीद हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: