5
(1)

आज दिनांक 06 मार्च 2023 को माननीय कुलपति महोदय डॉ0 डी0 आर0 सिंह ने महामहिम राज्यपाल, बिहार सह कुलाधिपति बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर, श्री विश्वनाथ अरलेकर जी से राजभवन पटना में शिष्टाचार भेंट की। उक्त भेंट के माध्यम से माननीय कुलपति ने विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों के बारे में महामहिम राज्यपाल को अवगत कराया।

साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा तैयार किए गए वर्ष 2023 के कैलेंडर की एक प्रति भेंट की तथा पुष्पगुच्छ से सम्मान किया एवं कुलपति डॉ0 डी0 आर0 सिंह ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उपस्थित होकर अनुगृहित करने का भी अनुरोध किया जिस पर महामहिम ने सहमति प्रदान की। महामहिम कुलाधिपति द्वारा विश्वविद्यालय के प्रयासों को सराहा गया।

महामहिम कुलाधिपति द्वारा विश्वविद्यालय को किसानों के हित में नए नए शोध कार्य करने के लिए भी आदेशित किया गया जिससे की किसानों की आर्थिक एवं भौतिक स्थिति में सुधार लाया जा सके तथा भागलपुर के कतरनी धान एवं जर्दालू आम को और अधिक विस्तारित करने पर बल दिया ताकि प्रदेश को विकसित राज्यों की श्रेणी में सम्मिलित किया जा सके। अंत में महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय की प्रगति के लिए अनेकों अनेक शुभकामनाएं दी गईं। उक्त जानकारी विश्वविद्यालय के जनसम्पर्क पदाधिकारी डॉ0 राजेश कुमार द्वारा दी गयी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: