5
(1)

भागलपुर के अकबरनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर मस्जिद के समीप स्कूल से बच्चे को लेकर घर लौट रहा टेंपू अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिसमें एक 8 वर्षीय मासूम की टैंपू में दबकर दर्दनाक मौत हो गई। वही टैंपू में सवार सात बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया।

जहां सभी का इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया। वही मृतक बालक की पहचान श्रीरामपुर गांव निवासी बंटी यादव के 8 वर्षीय पुत्र अभीराज कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बांस बल्ला लगाकर एन एच 80 को जाम कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर सर्किल इस्पेक्टर रतन लाल ठाकुर अकबर नगर थाना पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।वही पुलिस के द्वारा जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: