5
(1)

भागलपुर,औद्योगिक थाना क्षेत्र के गुरु नानक पुरा कॉलोनी में रिटायर्ड मार्केटिंग ऑफिसर सुभाष चंद्र झा के घर में डकैतों ने बड़ी डकैती की घटना को अंजाम दिया है।12 बजे दिन में तीन डकैत घर में प्रवेश किए और पहले उनकी पत्नी का मुंह दाबकर धमकाया कि अगर हल्ला करोगी तो तुम्हारे पति को गोली मार देंगे और उसके बाद उनके पति और महिला को डकैतों के द्वारा पीटा गया।

वही उसके बाद डेढ़ लाख रुपए कैश और नौ लाख रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गए। जाने के क्रम में डकैतों ने पति और पत्नी को बांध भी दिया था। वही डकैतों के जाने के बाद गृहस्वामी के द्वारा आसपास के लोगों को सूचना दी गई। इसके बाद लोगों ने थाने को खबर दी। वही मौके पर पुलिस पहुंच कर छानबीन में जुट गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: