5
(1)

भागलपुर मे आज डॉक्टर जयप्रकाश मेहता सरस्वती शिशु मंदिर एवं नारायणी देवी सालारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर, पुंसिया, बांका ने भारतीय नव वर्ष एवं डॉक्टर बलिराम हेडगेवार जी की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक आचार्य आचार्य एवं भैया बहनों के बीच बनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में पथ संचलन का आयोजन किया इसे विद्यालय से होते हुए समस्त पुंसिया शहर में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आकाश कुमार ने बताया कि प्राचीन काल से भारतीय नव वर्ष वर्ष प्रतिपदा के रूप में.

मनाई जाती रही है ऐसा पुराणों में कहा गया है कि समस्त सृष्टि की रचना इसी दिन अर्थात चैत्र मास शुक्ल पक्ष को हुई थी। साथ ही साथ उन्होंने महान विभूति डॉक्टर बलिराम हेडगेवार के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे बाल्यकाल से ही राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत थे और इनके द्वारा ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना नागपुर में की गई थी।इस पथ संचलन में विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष देवनारायण मंडल सचिव अशोक कुमार कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार सदस्य मांगीलाल शर्मा की भी गरिमामय उपस्थिति रही

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: