5
(1)

आज भारतीय जनता पार्टी भागलपुर जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार के नेतृत्व में खलीफाबाग पर भाजपा नेता सम्राट चौधरी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर एकत्रित होकर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिलाकर गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया।
जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि श्री चौधरी का भागलपुर से गहरा लगाव है उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाना कार्यकर्ताओं के लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण है।

अंग प्रदेश एवं दक्षिण बिहार से पहली बार प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री बी एल संतोष, प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार। कोसी सीमांचल का क्षेत्र संगठन की दृष्टि से काफी मजबूत होगा और आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी को इसका लाभ पहुंचेगा।


इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, जिला परिषद् अध्यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह, प्रीति शेखर, शरद सलारपुरिया, पंकज सिंह, सुधीर भगत, विपुल सिंह, डॉ रोशन सिंह, श्यामल किशोर मिश्रा, अभिनव सिंह, इंदु भूषण झा, प्रणब दास, पृथ्वीराज, उमा शंकर, राजेश टंडन, विकास कर्ण, संगीता सिन्हा, अभय कुमार घोष सोनू, आलोक सिंह बंटू, योगेश पाण्डेय, प्रदीप जैन, हमंत शर्मा, अश्वनी जोशी मोंटी, नंदिकेश सांडिल्य,

निरंजन सिंह, राहुल तोमर, विनोद सिन्हा, सोमनाथ शर्मा, प्राणिक वाजपेई, मुन्ना सिंह, नंद किशोर हरी, अनील कड़ेल, जोनी संथालिया, रंजीत शिवानीवाल, मनोज हरी, संजय हरि, प्रतीक आनंद, प्रीति प्रसाद, ओम भास्कर, जयजीत दत्ता, राजकमल, पवन कुमार यादव, अरुण साह, अंकित भगत, समरजीत कुमार, अमरदीप साह, दिनेश मंडल, चंदन पांडेय, गौरव जयसवाल, समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हो कर खुशी का इजहार किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: