5
(1)

नवगछिया | नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी जीरो माइल के समीप शनिवार देर रात अज्ञात वाहन के धक्के से मोटरसाईकिल युवक की मौत हो गई वही मोटर साईकिल पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र में बहत्रा निवासी गोपाल मंडल के 22 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक बड़ी अलालपुर निवासी चंद्रशेखर मंडल के पुत्र पुतुल कुमार है।

परिजनों ने बताया की रितेश अपने दोस्त के साथ मोटरसाईकिल से घर से मेला देखने नवगछिया की ओर आ रहा है तभी रात्रि 9 बजे करीब अज्ञात वाहन के धक्के से घटना स्थल पर हीं मौत हो गई वहीं उसके दोस्त का एक पैर बुरी तरह से क्षतिग्रष्ट हो गया है। जिसे इलाज के लिए पहले अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी भी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

वहीं रितेश के परिजनों ने बताया की रितेश की शादी 6 वर्ष पूर्व हीं थी उसको एक पुत्र और पुत्री है। रितेश हाल हीं में एसटीईटी की परीक्षा पास किया था। फिलहाल अभी वो खेतीबाड़ी कर के अपना काम चला रहा था। वहीं घटना के बाद के रितेश की पत्नी आशा देवी रोते रोते बार बार बेहोश हो रही है। बार बार एक हीं बात बोल रही है की मेरे दोनो बच्चो को अब कौन देखेगा। वहीं रितेश की मां का रो रो कर बुरा हाल है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: