5
(2)

भागलपुर/ निभाष मोदी

परिजनों ने कहा कि यह आत्महत्या नहीं हत्या है

भागलपुर के सराय के वाजिद अली गली में एक लॉज में संदिग्ध अवस्था में युवक का शव फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया। दरअसल आपको बता दें कि नवगछिया के लतड़ा के रहने वाले 17 वर्षीय गौतम कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। गौतम 12 वीं का छात्र था। पिछले एक वर्षों से लॉज में रहता था। रूम मेट प्रिंस ने बताया कि रात में पता नहीं कितने बजे रूम पर आया। सुबह 9 बजे देखे तो फंदे से लटका हुआ था। जिसके बाद परिजन व पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

वहीं परिजनों का कहना है कि ये आत्महत्या नहीं है। गेट खुला हुआ है। दोनों पैर भी इसका नीचे लटका हुआ है। इससे साफ लग रहा है कि ये हत्या है। इसकी जांच होनी चाहिए।

नीचे फेंका हुआ था मोबाइल

मृतक छात्र का फोन रूम से नीचे फेंका हुआ था। उसके बाद उसे लाया गया। मृतक का फोन व उसके रूम मेट का फोन पुलिस ने ले लिया है। फोन का जांच होने के बाद ही मौत का राज खुल पाएगा। वहीं सूत्रों की माने तो बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। फोरेंसिक टीम भी जांच कर रही है। पुलिस कई बिंदु पर जांच कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: