5
(3)

भागलपुर/निभाष मोदी

भागलपुर।4 अप्रैल समय करीब 00:35 बजे सूचना मिली कि लैलख बहियार में अपराधकर्मियों द्वारा नव निर्माणाधीन फोरलेन सडक पर हाईवा चालक से लूट पाट के क्रम में गोली मार दी गई हैं, जिस संबंध में केस दर्ज की गई और घटना की गंभीरता को देखते हुए एक टीम का गठन किया गया।इस टीम को तकनिकी एवं मैनुवल साक्ष्य मिला, जिसके आधार पर घोघा थाना अन्तर्गत पन्नुचक से सुमन कुमार की गिरफ्तारी हथियार गोली के साथ की गई।

साथ ही उसके बयान के आधार पर प्रिंस कुमार को अवैध गोली हथियार के साथ तथा रविन्द्र कुमार को मोबाइल के साथ गिरफ्तार की गई, जिन्होंने भी इस कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार की और उन्ही लोगो के निशानदेही पर ग्राम लैलख से चार लोगो को अवैध गोली हथियार के साथ एवं एक अन्य को मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तो द्वारा घटना में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया गया है। यहाँ तक की टीम द्वारा जिस हथियार से मृतक सुबोध कुमार को गोली मारी गई थी उस खोखा सहित उसे भी बरामद किया गया है।

साथ ही घटनास्थल से गोली का अगला भाग भी बरामद है घटना में शामिल अन्य पाँच अपराधकर्मी फिरार हैं, जिसके विरूद्ध छापेमारी जारी है तथा गिरफ्तार अभियुक्तो के अपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा है। गिरफ्तार 8 अपराध कर्मियों में जूठन कुमार रघुवीर कुमार साहिल कुमार ऋषि कुमार ओम कुमार रविंद्र कुमार प्रिंस कुमार और शुभम कुमार है वही पुलिस ने छह देसी कट्टा एक 315 बोर का दो खोखा और कुल 6 मोबाइल भी बरामद किए है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: