4
(7)

भागलपुर/ निभाष मोदी

वर्ड फ्लू का संक्रमण फैलने के बाद बरारी में एक किलोमीटर के दायरे में पशुपालन विभाग ने चलाया अभियान

भागलपुर के बरारी स्थित क्षेत्रीय कुक्कुट क्षेत्र में बर्ड फ्लू का सबसे खतरनाक वेरिएंट एच5 एन1 मिलने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है एवियन इनफ्लुएंजा के वायरस को रोग फैलने से रोकने के लिए प्रशासनिक स्तर पर जोर शोर से कार्य किया जा रहा है। बरारी स्थित क्षेत्रीय कुक्कुट परिक्षेत्र को केंद्र मानकर 10 किलोमीटर की परिधि में संचालित तमाम पॉलिसी फॉर्म के मुर्गे मुर्गिया बत्तख पलकों के यहां तमाम पक्षियों को जप्त किया जा रहा है और उन्हें मार कर गाड़ने की कवायद शुरू कर दी गई है। वही वार्ड नंबर 27, 28 और 29 में इस काम को तेजी से किया जा रहा है वही टीम को कई लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय कुक्कुट परिक्षेत्र दस हजार चूजों को जहां मारा गया है। वही यहां पर हजारों मुर्गों को भी मार कर गाड़ दिया गया है और 10 किलोमीटर के एरिया में लगातार टीम घर घर जाकर मुर्गो को पकड़ रही है, और उसे मारने का काम किया जा रहा है। वहीं प्रशासन के द्वारा लोगों से मुर्गा नहीं खाने की अपील की गई है वही मनाही के बाद भी लोग चिकन वह अंडे खाने से बाज नहीं आ रहे, वहीं दूसरी ओर मछली के बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ती दिखी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 7

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: