5
(1)

भागलपुर के सुलतानगंज थाना परिसर में ईद को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया| इस बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रिय रंजन ने की | बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अंचल प्रभारी रवि कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर रतनलाल ठाकुर, नगर परिषद के इंचार्ज दिलिप दुबे, एसआई अशोक कुमार मौजूद थे |

बैठक में प्रखंड एंव नगर परिषद के जनप्रतिनिधि एंव समाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ संयुक्त बैठक करते हुए ईद का त्यौहार शांति पुर्ण सम्पन्न हो इसके लिए विचार विमर्श किया गया| इस दौरान थानाध्यक्ष प्रिय रंजन कुमार ने बताया कि ईद के त्योहार को शांति एंव सोहार्द वातावरण में ईद मिलन समारोह मनाने की अपिल लोगों से किए| गौरतलब हो कि प्रखंड के सभी मस्जिद में ईद को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी|

इस दौरान पूर्व सभापति दयावती देवी, राजद नगर अध्यक्ष अफरोज आलम, राजद प्रधान महासचिव नट बिहारी मंडल ,दिलीप गुप्ता ,सांसद प्रतिनिधि पवन केसान,पूर्व उपसभापति मनीष कुमार, पूर्व पार्षद सुभाष पोद्दार , वार्ड पार्षद रानी देवी, जदयू नेत्री प्रेम प्रभा सिन्हा, भाजपा नेत्री अलका चौधरी, वार्ड पार्षद विनोद रजक, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार सहित इत्यादि राजद कार्यकर्ता, जदयू नेता ,भाजपा नेता एवं वार्ड पार्षद, पंचायत के जनप्रतिनिधि मुखिया सहित तमाम लोग मौजूद थे|

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: