5
(1)

भागलपुर में चल रहे सैंडिस कंपाउंड मे स्मार्ट सिटी के विकास योजनाओं के अंतर्गत हो रहे कार्यों पर युवा एकता सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता ने निगम प्रशासन एवं स्मार्ट सिटी प्रबंधन के कार्यों पर चिंता व्यक्त करते हुए संगठन अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में संगठन के पदाधिकारी,प्रबुद्ध नागरिक,सभी प्रकोष्ठ, युवा एवं बड़ी संख्या में आमजन ने भागीदारी दी।

काटे गए पेड़ों की जगह पर अभिलंब पेड़ लगाने पानी की समस्या को दूर करने,बंद पड़े प्याऊ को चालू करने को लेकर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जनता की विभिन्न मांगों को रखते हुए संगठन के अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने कहा- स्मार्ट सिटी के नाम पर विकास की आड़ में सैंडिस कंपाउंड का पर्यावरण असंतुलित हो रहा है।अब तक अनगिनत पेड़ काटे जा चुके हैं। अगर इसी तरह पेड़ों को काटते रहे तो एक समय सैंडिस कंपाउंड की हरियाली समाप्त हो जाएगी।

आर्थिक लाभ के लिए पेड़ों की कुर्बानी ली जा रही है। सैंडिस कंपाउंड में सारे पेड़ खत्म हो जाएंगे तो क्या होगा? ग्लोबल वार्मिंग की समस्या होगी,पर्यावरण का संतुलन बिगड़ेगा,पृथ्वी का तापमान बढ़ेगा। अगर ऐसा होता रहा तो भविष्य में हमलोगों ऑक्सीजन के लिए तरसेंगे। गौरतलब हो कि भागलपुर का सैंडिस कंपाउंड मैदान पूरे शहर का हृदय स्थल है हजारों लोग यहां सुबह और शाम टहलने के लिए आया करते हैं अगर पेड़ नहीं रहेंगे तो ना ही लोगों को हवा मिल पाएगी और ना ही उन्हें छाव।

कार्यक्रम में महामंत्री मंटू यादव, डॉ0 आरिफ आजाद,डॉ विश्वजीत कुमार, सिकंदर चौधरी,दिलीप कुमार आदि मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: