5
(1)

भागलपूर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल एक बार फिर से लापरवाही की तस्वीर देखने को मिली है। मुंगेर के प्राइवेट नेशनल हॉस्पिटल से महिला मरीज निशा कुमारी गंभीर अवस्था में दस बजे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल पहुंची। लेकिन यहां की लापरवाही देखिए दो घंटे से भी अधिक समय तक महिला मरीज एंबुलेंस में वेंटीलेटर और ऑक्सीजन के सहारे यूं ही पड़ी रही।

लेकिन अस्पताल प्रशासन का दिल नहीं पसीजा और उसे भर्ती करने से मना कर दिया गया। परिजनों का कहना था कि नेशनल हॉस्पिटल में पेट के घाव होने के कारण कल उसका ऑपरेशन किया गया था और वहां खर्चे ज्यादा लग रहा था और निशा की तबीयत भी ज्यादा खराब हो गई थी। जिसके बाद परिजन वहां से लेकर इसे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल पहुंचे थे,

कि यहां उसका बेहतर इलाज किया जाएगा। लेकिन लापरवाही के कारण 2 घंटे से अधिक समय तक मरीज एंबुलेंस में ही वेंटिलेटर के सहारे पड़ी रही। एक तरफ स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर करने को लेकर लगातार कई फैसले ले रहे हैं। उसके बावजूद भी व्यवस्था में सुधार होती नजर नहीं आ रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: