5
(1)

दीप प्रज्वलन और केक काटकर हुआ कार्यक्रम का उदघाटन, सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने बांधा समा।

भागलपुर। सुंदरवती महिला महाविद्यालय के हिन्दी विभाग में शुक्रवार को पीजी सेमेस्टर फोर की छात्राओं को फेयरवेल दिया गया। फेयरवेल समारोह का उदघाटन एसएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार सिंह, हिन्दी विभाग की हेड डॉ आशा तिवारी ओझा और विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) डॉ दीपक कुमार दिनकर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित और केक काटकर किया।


इस अवसर पर हिन्दी विभाग की छात्राओं ने प्राचार्य सहित सभी अतिथियों का स्वागत बुके भेंट कर किया। प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की छात्र जीवन में अनुशासन बहुत जरूरी है। छात्राएं अनुशासित होकर अपने लक्ष्य के प्रति सचेत और गंभीर रहें। उन्होंने कहा की छात्राएं अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर अपनी खुद की पहचान बनाएं। उन्होंने कहा की महिलाएं आज सभी क्षेत्रों में परचम लहरा रही हैं। इस मौके पर उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की है।


एसएम कॉलेज के हिन्दी विभाग की हेड डॉ आशा तिवारी ओझा ने कहा की छात्राएं भारतीय परंपरा और संस्कृति का निर्वहन करें। उन्होंने कहा की किताब की जादुई पन्नो में सभ्यता और संस्कृति सुरक्षित है। साहित्य की चर्चा करते हुए कहा की साहित्य सबों को संवार कर रखता है साथ ही यह समाज को भी एक सूत्र में पिरो कर रखता है। इसलिए अपनी संस्कृति को सुरक्षित बनाए रखने की जरूरत है। डॉ ओझा ने कहा की जिंदगी चुनौतियों से भरा हुआ है। बाहर की चुनौतियों से ज्यादा आंतरिक चुनौतियों से सतर्क रहने की जरूरत है।


वहीं, कार्यक्रम में मौजूद बतौर अतिथि विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ दीपक कुमार दिनकर ने कहा की पीजी करने के बाद छात्राओं के समक्ष करियर के कई अहम विकल्प मौजूद हैं। छात्राएं स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल करने के बाद नेट, पीएच-डी आदि करके उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में करियर बना सकती हैं। उन्होंने कहा की छात्राएं पढ़ाई के प्रति समर्पित और निष्ठावान बने रहें। सफलता उनके कदमों में होगी। कठिन मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। डॉ दिनकर ने न्यू एजुकेशन पॉलिसी (एनईपी – 2020) का जिक्र करते हुए कहा की इसके तहत भाषाई विषयों को अधिक तरजीह दिया गया है।

भाषा और साहित्य के क्षेत्र में करियर की अपार संभावनाएं हैं। साहित्य के छात्र कभी बेरोजगार नहीं रह सकते हैं। उन्होंने कहा की छात्र-छात्राओं की प्रतिभा और प्रदर्शन से ही किसी भी संस्थान की ग्रेडिंग आंकी जाती है। एसएम कॉलेज की छात्राओं में प्रतिभा कूट-कूट कर भरी हुई हैं। डॉ दिनकर ने कहा की सशक्त और प्रगतिशील समाज के निर्माण में छात्रों और नौजवानों की भूमिका महत्वपूर्ण है।


कार्यक्रम के आयोजन में सोनी कुमारी, प्राण पल्लवी, श्वेता कुमारी, दीपिका कुमारी, कल्पलता कुमारी, अनुपम भारती आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई। जबकि चतुर्थ संभाग की छात्राओं को फेयरवेल कार्यक्रम के दौरान सम्मानित भी किया गया। सम्मान पाने वाली छात्राओं में मनीषा कुमारी, जयश्री कुमारी, प्राची कुमारी, रूपम कुमारी, नीलू कुमारी, खुशबू कुमारी, श्रृष्टि कुमारी, मोनी कुमारी, कोमल कुमारी, आंचल कुमारी और विनीता कुमारी शामिल हैं।
कार्यक्रम का संचालन सोनी कुमारी कर रही थी। मौके पर नंदनी और अल्पना ने नृत्य की प्रस्तुति दी। कई अन्य छात्राओं ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर विभाग की शिक्षिका डॉ सबा रईस, डॉ किरण कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: