5
(1)

भागलपुर सनहोला थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय के समीप ट्रैक्टर और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों के मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि झारखंड के और से लौट रहे बाइक सवार युवक प्रखंड कार्यालय के समीप ट्रैक्टर से आमने सामने टक्कर हो गई। जिससे कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर और बाइक को जप्त कर लिया है। घायल युवक एक निजी चैनल में ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत है।

जानकारी के मुताबिक व निजी काम से झारखंड गए हुए थे। इसी दौरान लौटने के क्रम में संहोला प्रखंड कार्यालय के समीप हादसा हो गया। इधर घटना के बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मायागंज अस्पताल पहुंचे इधर घायल का इलाज चल रहा है…..!

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: