5
(1)

बिहपुर – शुक्रवार को प्रखंड के औलियाबाद में निषाद सार्वजनिक भवन में नवमनोनीत जदयु के प्रदेश सचिव सह कटिहार विस् क्षेत्र के लिये पार्टी प्रभारी पप्पू सिंह निषाद का नागरिक अभिनंदन किया गया.ज्ञात हो की बिहार प्रदेश जदयु अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को प्रदेश जदयु पदाधिकारियों के नामों की घोषणा किया था.जिसमें औलियाबाद के पप्पू सिंह निषाद को यह जिम्मेदारी दिया गया है.

वहीं नागरिक अभिनंदन समारोह में मुखिया ऊषा निषाद की अध्यक्षता में पप्पू सिंह निषाद को अंगवस्त्रम व माला पहनाकर सम्मानित किया.इस मौके पर रमेश प्रसाद सिंह ,देवनंदन सहनी ,रौशन चौधरी ,संजय सिंह ,भाकपा अंचल मंत्री हिमांशु कुमार ,छोटे लाल सिंह पिंटू पासवान ,लेखराज निषाद बासुदेव सिंह आदि मौजूद थे. इस मौके पप्पू सिंह निषाद ने कहा पार्टी ने जो मुझपर भरोसा दिखाया है.उस पर खड़ा उतरने का प्रयास करूंगा साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: