4.8
(13)

भागलपुर के रसलपुर में सजी- संवरी दुल्हन के रूप में खड़ी लड़की ने लोगों के सामने मजबूती से अपनी बात रखी और शादी से इंकार कर दिया। लड़की ने खुद को सख्त बनाते हुए फैसले लिया और हमउम्र दूल्हे के बदले अधिक उम्र और सांवले रंग के युवक को देखकर शादी से इंकार कर दिया। जयमाला स्टेज पर मोबाइल से शादी की रस्म का वीडियो बना रहे लोगों ने अचानक देखा कि लड़की ने लड़के को माला पहनाने से इंकार कर रही हैं । मौके पर परिजनों को खूब खरी-खोटी सुनाई जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

मामला भागलपुर के रसूलपुर थाना क्षेत्र का है। जहां विनोद मंडल की बेटी किट्टू कुमारी की शादी धनोरा के रहने वाला डॉ वीरेंद्र सिंह के बेटे निलेश कुमार सिंह से होनी थी। जयमाला के स्टेज पर खुले मंच से दुल्हन किट्टू कुमारी ने दुल्हे को गले में माला पहनाने और तिलक लगाने से इंकार कर दिया। और बोली – इस लड़के से शादी नहीं करूंगी काफी मनाने के बाद भी नही मानी । लिहाजा बिना दुल्हन साथ लिए दूल्हे के साथ बराती वापस लौट गई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.8 / 5. Vote count: 13

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: