5
(1)

नवगछिया के रंगरा ओपी की पुलिस ने रंगरा में भजन गायक किसन साह हत्या के मामले में आरोपित को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित रंगरा ओपी के सधुआ निवासी महराणा यादव है। आरोपित को पुलिस ने सधुआ गांव के पास रिंग बांध पर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के पास से हथियार व गोली भी बरामद किया है।

ज्ञातव्य हो कि रंगरा ओपी के सधुआ के भजन गायक किसन साह की अपराधियों ने उसके घर में घुस कर गोली मार कर हत्या कर दिया था। हत्या का कारण रेलवे के जमीन का विवाद बताया गया था। मृतक भजन गायक के पुत्र के बयान पर रंगरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमें महराणा यादव को नामजद आरोपित बनाया गया था। पुलिस ने आरोपित को सधुआ गांव के रिंग बांध पर से गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। इसके अलावा और भी कई मामलों में उसका अपराधिक इतिहास रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: