5
(1)

नवगछिया थाना के जीरोमाइल से फाइनेंसर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। फाइनेंसर परवत्ता थाना के खगड़ा निवासी राजकुमार उर्फ ओम कश्यप है। इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैक्टर कदवा के मुन्ना मंडल का ट्रैक्टर पर लोग शव को जलाने के लिए गंगा नदी के घाट पर गए थे। शव का अंतिम संस्कार कर ट्रैक्टर से सभी लोग वापस घर लौट रहे थे।

जिरोमाइल में राजकुमार उर्फ ओम कश्यप यह कहकर गाड़ी को रोक लिया कि हम फाइनेंसर है। गाड़ी की किश्त गिरा हुआ है। मुन्ना मंडल ने घटना की जानकारी नवगछिया थाना की पुलिस को दिया। नवगछिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर फाइनेंसर को गिरफ्तार किया। मुन्ना मंडल के बयान पर फाइनेंसर पर प्राथमिकी दर्ज की गई। फाइनेंसर पर सभी धारा जमानतीय होने पर उसे थाना से ही बेल दे दिया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: