5
(1)

श्रीशिवशक्ति योगपीठ के तत्वाधान में आगामी दो और तीन जुलाई को स्थानीय बनारसी लाल सराफ कॉमर्स कॉलेज में आयोजित होने वाले गुरुपूर्णिमा महोत्सव को लेकर शुक्रवार को बनारसी लाल सराफ कॉमर्स कॉलेज के प्रशाल में एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता परमहंस स्वामी आगमानंद महाराज ने की। इस बैठक में कुंदन बाबा, सीनेट सदस्य सह कॉलेज के सचिव डा. मृत्युंजय सिंह गंगा, प्रभारी प्राचार्य मु. नईमुद्दीन, डा. रोशन सिंह, पंडित प्रेम शंकर भारती सहित श्रीशिवशक्ति योगपीठ से जुड़े सभी श्रद्धालु, अनुयायी, शिष्यगण तथा कॉलेज कर्मी मौजूद थे। इसके अलावा कई समिति के लोग भी इस बैठक में शामिल हुए। मौके पर आयोजन की सफलता को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

इस दौरान कई इलाकों के लोगों के बीच फ्लेक्स वितरण भी किया गया।
स्वामी आगमानंद महाराज ने बताया कि सभी क्षेत्र में निवेदक भी अपने अपने फ्लेक्स बैनर लगा सकते हैं।

बैठक में बताया गया कि पिछले कार्यक्रम में बनाए गए सभी पदाधिकारी पूर्ववत बने रहेंगे। सेवादल में और भी लोग जुड़ सकते हैं। वहीं कॉलेज के सचिव मृत्यंजय सिंह गंगा ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लेते हुए बताया कि एनसीसी पदाधिकारी को निर्देशन में ज्यादा से ज्यादा एनसीसी कैडेट्स व्यवस्था को विनम्रता पूर्वक संभालेंगे।
मौके पर स्वामी आगमानंद जी महाराज ने गुरुपूर्णिमा के महत्व पर.

प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरु एक तत्व होते हैं जिनका उद्देश्य होता है शिष्य को परम तत्व से मिलाने का मौका। लोगों के जीवन में संसार में अनेक प्रकार की समस्या आती रहती है, उसमें हर मनुष्य को हारना नहीं है। हर संघर्ष का सामना करना चाहिए। बुराई को रोकना चाहिए। पूरे विश्व में अच्छाई और बुराई का संघर्ष होता रहता है। इसी का एक बड़ा महोत्सव होता है गुरुपूर्णिमा महोत्सव। जिसमे काफी संख्या में आत्माओ का मिलन होता है। इसी दौरान परमात्मा का भी मिलन होता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: