5
(1)

बिहपुर -मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महादलित प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रत्नेश सदा को कैबिनेट मंत्री बनाकर राज्य के सभी गरीब मजदूर व किसान को गौरवान्वित व सम्मानित किया है। उक्त बाते बिहपुर प्रखंड के औलियाबाद निवासी सह प्रदेश जदयू सचिव सह कटिहार विस के प्रभारी पप्पू सिंह निषाद ने कही।श्री निषाद शनिवार को पटना में मंत्री रत्नेश सदा का सम्मान करने व उनके बधाई देने पहुंचे थे।
श्री निषाद ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री ने अपने खेत्र में गरीबों का.

नेतृत्व करने वाले एक सच्चे और ईमानदार कार्यकर्ता को मंत्रिमंडल में शामिल कर सम्मानित किया है।इससे पूरे बिहार के कार्यकर्ता एवं जनता में एक उत्साह का संचार हुआ है।जमीन से जुड़े व्यक्ति और कार्यकर्ता को जब संवैधानिक संस्थान के महत्व पूर्ण पदों पर नियुक्त किया जाता है तो लोगों में सरकार के प्रति भी सकारात्मक सोच बनता है।श्री निषाद ने कहा कि एक बार पुनः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गरीब व महादलित परिवार सक आने वाले रत्नेश सदा को मंत्री बनाने के लिए हृदय से आभार प्रकट करते हैं।वहीं मंत्री के रूप में रत्नेश सदा को बहुत-बहुत बधाई देते हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: