5
(1)

नवगछिया- एकादश अभिषेकात्मक महारूद्राभिषेक कमेटी की बैठक शुक्रवार को विद्यावाचस्पति डॉ० श्रवण शास्त्री के सानिध्य में आयोजित हुई। जिसमें कलश यात्रा पर विशेष झांकी निकालने को लेकर चर्चा हुई। वहीं रूद्राभिषेक करने वाले यजमान भी अपने अभिषेक को लेकर तिथि व समय तय करते नजर आए। यज्ञ को लेकर स्थानीय महिलाओं एवं बहनों से कलश यात्रा में भाग लेने को आग्रह किया गया है।

कलश यात्रा बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी से निकलकर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए वापस यज्ञ स्थल पर पहुचेगी। कलशयात्रा 4 जुलाई को निकलेगी। यज्ञ में भाग लेने को लेकर यज्ञ समिति की ओर से निम्न मोबाइल नंबर जारी की गई है 9939404306, 8877992519, 9308652828, 9308141030, 9431471653 इस नंबरों पर संपर्क कर यजमान बनने एवं कलशयात्रा में भाग लेने के लिए बात की जा सकती है। बैठक में डॉ० श्रवण शास्त्री, अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती, संयोजक कुमार मिलन सागर, मीडिया प्रभारी विश्वास झा, शंकर जायसवाल, आशीष कुमार सहित अन्य उपस्थित हुए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: