3
(2)

भागलपुर दुमका मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की रात साढ़े दस बजे के आसपास मां शक्ति फ्यूल सेंटर पेट्रोल पंप के सामने ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था भें युवक को आनन-फानन में पत्रकारों ने इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा। बता दें कि एक राहगीर को पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर जगदीशपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उनका बचना मुश्किल है। पुलिस के अनुसार एक ट्रक मुख्य सड़क पर खड़ी थी। जो स्टार्ट अवस्था में था। और टायर में खून लगा हुआ था। इसी आधार पर ट्रक को जब्त किया गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: