5
(2)

रंगरा थाना क्षेत्र के तीनटंगा दियारा दक्षिणी पंचायत के भीम दास टोला गांव में एक महिला की मौत सर्पदंश की वजह से हो गई। घटना मंगलवार की सुबह की बताई जा रही है। पारिवारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अरविंद ठाकुर की पत्नी 35 वर्षीय इंदु देवी अपने घर में घरेलू कार्य कर रही थी, इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उन्हें हाथ में काट लिया। जिसके बाद महिला ने इस घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। परिवार वालों ने आसपास के लोगों के सहयोग से इलाज के लिए महिला को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज मायागंज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतिका के परिजनों ने घटना की सूचना रंगरा ओपी को दिया। रंगरा ओपी के द्वारा लाश का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार रजक, मनोज मंडल एवं अन्य लोगों ने मृतका के परिजनों को ढाढस बंधाने का काम किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: