5
(1)

राष्ट्रीय जनता दल बिहार प्रदेश कार्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बिहार के लगभग सभी जिलों के लिए ज़िला प्रवक्ताओ की सूची जारी की है। जिसमें राष्ट्रीय जनता दल जिला संगठन नवगछिया के नए जिला प्रवक्ताओ के रूप में सेवानिवृत शिक्षक कपिल देव मंडल एवं मो० फैयाज के नामों की घोषणा पत्र के माध्यम से की गई है। नामों की घोषणा होते ही नवगछिया जिला राजद कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। ज्ञात कि यह पद कुछ महीनो से खाली पड़ा था।

जिला प्रवक्ता के रूप में कपिल देव मंडल एवं मोहम्मद फैयाज के नाम की घोषणा होने पर जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान जिला प्रधान महासचिव संजय कुमार मंडल नगर अध्यक्ष तनवीर अहमद नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु यादव रंगरा प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर दास खरीक प्रखंड अध्यक्ष सुबोध यादव बिहपुर प्रखंड अध्यक्ष मो मोइन राईन, नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष केदार शर्मा इस्माइलपुर प्रखंड अध्यक्ष लड्डू दास गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद चौबे ने भी कपिल देव मंडल एवं मोहम्मद फैयाज को बधाई दी हैं ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: