5
(1)

जल्द खुलेगा यातायात थाना, बिहपुर को मिलेगा एसडीपीओ

भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक विवेकानंद द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय नवगछिया का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में डीआईजी ने कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों की जांच की गई। इस क्रम में अपराध शाखा, हिंदी शाखा, डीसीबी, लेखा समेत सभी शाखाओं में संधारित किए जा रहे विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जो कमियां पाई गई उस ओर पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट किया गया है। डीआईजी ने कहा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकांश अभिलेखों का शत प्रतिशत निरीक्षण के पूर्व अद्यतन पाया गया। उन्होंने थोड़ा बहुत कमियों में सुधार लाने की बात कही। डीआईजी ने बताया कि अपराध से संबंधित जो अभिलेख है उसमें गुणवत्तापूर्ण प्रविष्टियों को किए जाने की आवश्यकता है।

इसके अलावा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस निरीक्षक नवगछिया और बिहपुर के कार्यों की समीक्षा अभिलेख मंगाकर की गई। डीआईजी ने कार्य में सुधार लाने के लिए अलग से निर्देश दिये। डीआईजी ने कहा, एसडीपीओ द्वारा जो पर्यवेक्षण किया जा रहा है उसकी गुणवत्ता तथा पर्यवेक्षण करने में कितना समय लग रहा है, इन सब बातों को परखा गया।

इस दौरान पाया कि इसमें सुधार की काफी आवश्यकता है। कई मामलों में उनके द्वारा पर्यवेक्षण किया गया है, जो पर्यवेक्षण टिपण्णी काफी विलंब से निर्गत हुई है। इन सब पर सुधार की आवश्यकता है। इसे लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं इंस्पेक्टर नवगछिया तथा बिहपुर के कार्य कलाप की समीक्षा की गयी समीक्षा के क्रम में पाया गया कि दोनों इंस्पेक्टर के.

निरीक्षण कार्य में रुचि नहीं है। डीआईजी ने कड़े लहजे में कहा कि इस वर्ष के चार माह बीतने को हैं और वे एक बार भी किसी थाने का निरीक्षण के लिए नहीं गये हैं। दोनों पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया कि दोनों अपने-अपने क्षेत्र में सभी थानों का निरीक्षण पुलिस मैनुअल के अनुसार साल में दो बार जरूर करें। दोनों इंस्पेक्टर को एक बार सुधार का मौका दिया गया है। अन्यथा दोनों पर कार्रवाई तय होने की बात डीआईजी ने कहा।
यातायात थाना व एसडीपीओ की होगी नियुक्ति
डीआइजी विवेकानंद ने पत्रकारों को बताया कि नवगछिया में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलने के लिए यहां पर ट्रैफिक थाने की आवश्यकता है, जो इस साल के अंत तक शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गयी है। वहीं बिहपुर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की नियुक्ति को लेकर के भी पुलिस मुख्यालय गंभीर है। जल्द ही इस पर निर्णय होगा। उन्होंने बताया कि यहां पर हम लोगों के द्वारा लगातार समीक्षा किया गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: