5
(1)

भागलपुर, पुलिस लाइन में तैनात सहायक अवर निरीक्षक अर्जुन कुमार का देहांत कल रात हो गया। कल शाम के समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।मृतक जवान गया जिले के नादरगंज खजांची गली के रहने वाले थे। वहीं मौत के बाद मौत की खबर परिजनों को दी गई।

जिसके बाद उनकी पत्नी और एक बेटे भागलपुर पहुंचे हुए हैं। वही शव का पोस्टमार्टम कराया गया और मृतक जवान को पुलिस लाइन में सलामी दी गई। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार और पुलिस लाइन डीएसपी सहित काफी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे। वही जवान शव पर सभी ने एक एक कर फूल चढ़ाएं इस दौरान पूरे पुलिस लाइन में मातम का माहौल देखा गया। वही मृतक जवान के शव को उनके पैतृक आवास पर भेज दिया गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: