5
(1)

बिहपुर प्रखंड के दयालपुर निवासी जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सह एमएलसी संजय सिंह की दिवंगत मां शांति देवी की श्रद्धांजली सभा में राज्य के विभिन्न जिलों से दिग्जज राजनेता व शासन/प्रशासन के आलाधिकारी समेत सभी राजनीतिक दलों नेता व कार्यकर्ता व विभिन्न गांवों के गणमान्य भी शामिल हुए।श्रद्धांजली देने दयालपुर पहुंचने वालों में भागलपुर के पूर्व सांसद बूलो मंडल,पूर्णिया आईजी,भागलपुर डीआईजी विवेकानंद व नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज समेत कई थानाध्यक्ष के.

अलावा भागलपुर-बांका का आपरेटिव के चेयामैन जितेंद्र सिंह,सहरसा के पूर्व विधायककिशोर कुमार मुन्न,सूबे के क्षत्रिय समाज के नेता सुमन सिंह,तारापुर के जद्दू सिंह,कहलगांव की जिप सदस्या सोनी देवी समेत जदयू के प्रदेेश सचिव ओप्रकाया सिंह सेतू,नंदकिशोर कुशवाहा आदि शामिल थे। सबों ने दिवंगत के चित्र के समक्ष श्रद्धांजली के फूल अर्पित कर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना किया।

वहीं शोकाकुल परिवार के सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष सह एमएलसी संजय सिंह के अलावा उनके भाई राजीवरतन सिह व सोना सिंह,अजय सिंह,ललीत सिंह,जितेंद्र सिंह,सत्यप्रकाश सिंह व राहुल सिंह आदि से भी व इस दुख की घडी उनसे बात कर दुख प्रकट किया।इधर श्रद्धांजली ेने वालों में खरीक मुखिया संघ के अध्यक्ष बंटी सिंह,बिहपुर प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष मनोज कुमार लाल,झंडापुर बाजार व्ववसाई संघ के अध्यक्ष बासुकी साह व जदयू राज्य परिषद के सदस्य बुलंजी चौधरी आदि भी शामिल थे। बता दें कि एमएलसी संजय सिंह की मां शांति देवी का निधन बीते दो जुलाई को पटना अवास में हो गया ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: