5
(1)

बिहपुर प्रखंड मुखिया संघ सह प्रखंड जदयू अध्यक्ष मनोज कुमार लाल ने सोमवार को प्रखंड के दयालपुर में बिहार प्रदेश जदयू उपाध्यक्ष सह एमएलसी संजय सिंह समेत अन्य नेताओं को अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया।वहीं इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए श्री सिेह ने कहा कि मणिपुर में दो माह से.

अधिक समय से रूक रूककर हो रही हिंसा को रोकने के बजाय केंद्र सरकार विपक्ष को तोड़ने व 38 दलों का एनडीए बनाने में दिनरात जुटी हुई है।उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ का नारा देने वाली जुमलेबाज केंद्र सरकार मणिपुर की बेटी के साथ हुई दरिदंगी पर चुप क्यों थी।जब इस मामले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान तो केद्र सरकार के साथ साथ सरकार के कई मंत्री सदन के बदले बाहर बयानबाजी कर रहे हैं।

मणिपुर हिंसा व वहां हुई बेटी के साथ दरिंदगी पर प्रधानमंत्री को सदन में वक्तव्य देना चाहिए।क्योंकि इस प्रकार के कृत्य से पूरा देश आज शर्मशार हुआ है।एमएलसी संजय सिंह ने कहा कि भाजपा व केंद्र सरकार समेत उनके मंत्री को बिहार,बंगाल, राजस्थान व छतीशगढ़ आदि गैर भाजपा शासित राज्यों के विधि व्यवस्था पर प्रोपगैंडा फैलाने व चिल्लाने का समय मिल जाता है।मगर मणिपुर मसले पर मुंह में बंद हो जाता है।इस मौके पर जदयू के प्रदेश सचिव ओप्रकाश सिंह सेतू, नवगछिया जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह व अजय सिंह आदि समेत कई नेता मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: