5
(1)

बिहपुर में 19,झंडापुर व भवानीपुर क्षेत्र में क्रमश: नौ व 11 स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी व बलों के साथ रहेगें दंडाधिकारी

बिहपुर:नवगछिया अनुमंडल दंडाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने संयुक्त प्रस्ताव जारी कर मुहर्रम को लेकर अनुमंडल में सभी थाना में रिजर्व के साथ 107 स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी,बलों व दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्त किया है।बिहपुर थानाक्षेत्र में 19 स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी व बलों के साथ दंडाधिकारी रहेगें ।थाना में रिजर्व दंडाधिकारी के रूप में बीडीओ सत्यनारायण पंडित व थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह रहेगें।झंडापुर ओपी में नौ स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी व बलों के साथ.

दंडाधिकारी रहेगें।जबकि ओपी में रिजर्व दंडाधिकारी के रूप में बीपीआरओ काजल कुमारी व ओपी प्रभारी अजीत कुमार रहेगें । इसी तरह 11 स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी व बलों के साथ दंडाधिकारी रहेगें।जबकि ओपी में रिजर्व दंडाधिकारी के रूप में सीओ मनीष कुमार व भवानीपुर सहायक थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह होगें । बिहपुर अंचल में पुलिस गश्ती टीम में दंडाधिकारी के रूप में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विनय कुमार सिंह व इंसपेक्टर विनय कुमार रहेगें।

इसी तरह नवगछिया पुलिस अंचल में दंडाधिकारी के रूप में कुमार नवगछिया डीसीएलआर महेश्वर प्रसाद सिंह व इंसपेक्टर राकेश रंजन रहेगें।।

नवगछिया अनुमंडल दंडाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने उर्पयुक्त प्रतिनियुक्ति की सूची अपने ज्ञ।पांक 725/24 जुलाई 23 के द्वारा जिला दंडाधिकारी भागलपुर व नवगछिया एसपी को जानकारी दिया है। मुहर्रम 29 जुलाई को है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: