5
(1)

राजद पुलिस जिला नवगछिया के जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान ने राज्य कार्यालय पटना में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को जिला कार्यकारिणी की सूची अनुमोदन के लिए सौंपा. वहीं, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने नवगछिया का जिला कार्यकारिणी, जिला पदाधिकारियों की सूची सत्र (2022 -2025) के लिए सौंपा गया है. मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने जिले के संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तार से जानकारी लेते हुए संगठन को जिला से लेकर बूथ स्तर तक धारदार और मजबूत बनाने का निर्देश दिया. मौके पर युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव मौजूद थे. प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी को मजबूत करने के लिए अभियान चलाया जाएगा.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: