5
(1)

बिहपुर प्रखंड के एक गांव में घर में घुसने व लड़की द्वारा शोर मचाने पर कट्टा का भय दिखाकर धमकी देने का मामला सामने आया है।इसको लेकर लड़की की मां ने बिहपुर थाना मेें केस दर्ज कराते हुए गांव के ही बबलू मोदी व दो अज्ञात को नामजद किया है।थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि दर्ज केस के जांच का जिम्मा एसआई नवीन कुमार को सौंपा गया है।दर्ज केस में बताया गया है कि बीते मंगलवार की रात करीब 11:30 बजे उक्त तीनो आरोपी घर की बिजली का तार काटकर पीछे के रास्ते से मेरे घर में घुस आए।

जहां मेरी बेटी उसे देखकर चिल्लाने लगी।शोर होने पर मैं वहां पहुंची तो आरोपी ने कट्टा का भय दिखाकर कहा कि शोर करोगे तो गोली मार दूंगा।फिर वे तीनो भाग या।इस बात की जानकारी टोले में कई लोगों को दिया।इसी दौरान आरोपी बबलू मोदी ने मुझे फोन कर धमकी दिया कि किसी को कुछ बताया तो तुम्हारे बेटी के साथ अप्रिय घटना कर देगें।वहीं एक अन्य मामले में भ्रमरपुर निवासी पिंकी देवी ने.

थाना में केस दर्ज कराया है।जिसमें गांव के ही खन मंडल,धर्मवीर कुमार मंडल,कृष्ण कुमार मंडल व ममता देवी को नामजद किया है।जिसमें उसने उसका कपड़ा देने व धक्का मुक्की कर जमीन पर गिरा देने व उसके पुत्र प्रिंस के आंच में चूना डाल देने का आरोप लगाया है।वहीं आरोपियों पर केस करने पर जान से मार देने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।एएसआई दिलीप कुमार यादव मामले की छानबीन कर रहे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: