5
(1)

बिहपुर : पुलिस जिला नवगछिया राजद पंचायत राज प्रकोष्ठ प्रधान महासचिव एवं अध्यक्ष को प्रदेश राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी के द्वारा पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मनोनयन पत्र सौंपा गया । प्रकोष्ठ का नारायणपुर प्रखंड के आशाटोल निवासी जवाहर शर्मा को प्रधान महासचिव बनाया गया एवं जिलाध्यक्ष गोपालपुर प्रखंड के कमलाकुंड निवासी अमर यादव की पत्नी सह पंचायत की मुखिया मितू देवी को बनाया गया है।मितू देवी ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है।उस पर मैं सबों को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करूंगी।बताया गया कि प्रदेश राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव पद पर खरीक प्रखंड के बगरी निवासी अनिल यादव समेंत नारायणपुर के नरेंद्र कुमार उर्फ भूपेंद्र यादव व पैक्स अध्यक्ष सुभाष यादव बिहपुर के बिक्रमपुर निवासी प्रिंस भारती को मनोनीत किया गया है।नवगछिया राजद जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान ने बताया कि प्रदेश कार्यालय में उर्पयुक्त नेताओं को मनोनयन पत्र सौंपने के मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह,पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण यादव,वृषिण पटेल, श्याम रजक,उदयनारायण चौधरी,प्रदेया प्रवक्ता अरूण कुमार यादव,तनवीर हसन,मदन शर्मा व निर्भय अंबेडकर आदि मौजूद थे।उर्पयुक्त नव मनोनीत पार्टी नेताओं को केदार शर्मा,कलीम खां,विरेंद्र चोपडा,मणिलाल पासवान,प्रत्युष कुमार, प्रमोद चौबे,विंदेश्वरी शर्मा, अच्छेलाल शर्मा,सबोध यादव, मनोज यादव,कपिलदेव मंडल,पिंकू यादव,गौरीशंकर यादव,लड्डू यादव अरविंद दास आदि ने शुभकामनाएं दी है।विश्वास जताया कि इनके नेतृत्व व कुशल मार्गदर्शन में पंचायत राज प्रकोष्ठ पुलिस जिले समेंत पूरे राज्य में भी काफी मजबूत होगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: