


बिहपुर: कांग्रेस भवन बिहपुर में कांग्रेसजनों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी/एआईसीसी के सदस्य सह पटना सिटी लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रवीण सिंह कुशवाहा का जन्मदिन समारोहपूर्वक मनाया।इस मौके पर विशेष रूप से बिहार प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के उपाध्यक्ष अरशद अली व भागलपुर जिला राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष राधाकृष्ण सिंह उपस्थित थे।कांग्रेसजनों ने जहां सामूहिक रूप से केक काटकर व स्वराज आश्रम परिसर में फलदार पौधारोपण कर कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के निरोग व लंबी उम्र की कामना किया।

वहीं अपने जन्मदिन कार्यक्रम को वीडीयो काल पर देखते हुए श्री कुशवाहा ने सभी उपस्थित कांग्रेसजनों का आभार जताते हुए कहा कि यह प्यार व स्नेह हमेशा इसी यूहीं कायम रहे।मौके पर राहुल सिंह, रंजीत राणा,राजीव गांघी पंचायती राज संगठन के प्रखंड अध्यक्ष खुर्शीद आलम,माे.जावेद,मो.फिरोज व मु.अकरम अादि समेत बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसियों की भी उपस्थिति थी।जन्मदिन समारोह की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो.ईरफान आलम व संचालन बिहपुर विस युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सबरार आलम ने किया।
