5
(1)

जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ सेवा ने जिलाध्यक्ष की लिस्ट जारी करते हुए नवगछिया के डॉ दीपक कुमार साह को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया. डाॅ दीपक पूर्व में भी तीन बार जिलाध्यक्ष व एक बार प्रदेश महासचिव रह चुके हैं. वर्तमान में वह विधायक प्रतिनिधि नवगछिया हैं. डाॅ दीपक ने शीर्ष नेतृत्व को कर्तव्य व निष्ठा पूर्वक कार्य का निर्वाह करने का वचन देते हुए प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ एलबी सिंह व विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल व जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती का आभार व्यक्त किया. मौके पर डॉ शालेंद्र सिंह, मिलन सागर, अखिलेश सिंह, मो साजिद राजा, पंकज साहू, केडी शर्मा, धर्मवीर सिंह, सुबोध साह, मुरारी मंडल, प्रशांत कुमार कन्हैया, सुनील सिंह ने बधाई दी.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: