5
(1)

नवगछिया : बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के निर्देशानुसार जाति आधारित जनगणना रोकने की साजिश करने वाली भाजपा के खिलाफ पूरे बिहार में पोल खोल अभियान के तीसरे चरण में जदयू संगठन जिला नवगछिया के जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती के नेतृत्व में काला दिवस मनाया गया। जो गोपाल गौशाला नवगछिया से महाराज जी चौक मुख्य बाजार होते हुए नवगछिया स्टेशन चोक तक जुलूस निकाला गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सह.

सचेतक सत्तारूढदल बिहार विधानसभा नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने कहा भाजपा कि केंद्र सरकार जाति आधारित गणना को रोकने के लिए हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक साजिश किया है। भाजपा सरकार किसान विरोधी, अति पिछड़ा विरोधी, व्यवसाय विरोधी, आरक्षण विरोधी एवं गरीब विरोधी है। आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन पूरे बिहार में 40 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। बिहार के साथ साथ पूरे देश से भाजपा का सफाया हो जाएगा। जदयू जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने कहा 9 वर्षों में भाजपा की केंद्र सरकार ने एक भी वादा को पूरा नहीं किया पूरे देश को ठगने का काम किया।

जिला मुख्य प्रवक्ता कुमार मिलन सागर ने कहा आज देश के लोग महंगाई से परेशान है बेरोजगारी चरम पर है युवा रोड पर हो व्यवसाईयों का खस्ता हाल है। माननीय मुख्यमंत्री विकास पुरुष श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की जीत होगी और पूरे देश से भाजपा का सफाया हो जाएगा। इस कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी प्रमोद राय, जिला उपाध्यक्ष शाहिद रजा, गुलशन मंडल, विमलदेव राय, ज्ञानसक सिंह कुशवाहा, सुबोध शाह, बुलनजी चौधरी, प्रशांत कन्हैया, प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल, चंद्रिका मंडल, मनोज लाल, पप्पू यादव, हुलास सिंह कुशवाहा, दिनेश पासवान,सुनील चौधरी, मोहम्मद शाहजहां, इफ्तेखार आलम, मोहम्मद इश्तिहार आलम, सौरभ कुमार चौरसिया, नीतीश निराला, छोट्टू राय, प्रभाकर निषाद, मनीष शर्मा, अमिताभ शर्मा, वकील पासवान, फैयाज राणा, पवन झा, सूरज पोद्दार, प्रीतम कुमार, राजा कुमार एवं अन्य सैकड़ो की संख्या मैं पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: