5
(1)

नारायणपुर – प्रखंड के सिंहपुर पुरब पंचायत के राम जानकी मंदिर मधुरापुर परिसर पंचायत भवन के स्वास्थ्य उपकेंद्र मधुरापुर बाजार में सोमवार को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य मेला का आयोजन पीएचसी प्रभारी डा.विनोद कुमार के नेतृत्व में किया गया। आयुष्मान भारत स्वास्थ्य मेला आयोजन के दौरान स्वास्थ्य उपकेंद्र में विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान करना जैसे ओपीडी सेवाएं,एनसीडी स्क्रीनिंग सेवाएं,टेली परामर्श सेवाएं,

परिवार नियोजन सेवाएं,प्राथमिक चिकित्सा सेवाएं,कल्याण सत्र स्वास्थ्य परामर्श और प्रचार सेवाएं,आभा कार्ड, आयुष्मान कार्ड,टी.बी.जांच समेत अन्य सेवाएं प्रदान की गई।स्वास्थ्य मेला का आयोजन मनोहर राम की निगरानी में एएनएम,आशा,ए.डब्ल्यू.डब्ल्यू., वी.एल.ई.और सहायक समूहों की उपस्थिति में आभा आईडी और गोल्ड कार्ड बनाया गया।मौके पर कई स्वास्थ्य कर्मी के साथ ग्रामीण मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: