5
(1)

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड के सरपंच संघ का चुनाव हुआ जिसमें गोसाईगांव पंचायत के सरपंच सिया शरण यादव गोपालपुर सरपंच संघ के अध्यक्ष बने। जानकारी के अनुसार प्रखंड के विभिन्न पंचायत से आए सरपंच एवं उप सरपंच के द्वारा अध्यक्ष पद उपाध्यक्ष पद कोषाध्यक्ष सहित अन्य पद के लिए सर्व समिति से निर्णय लिया गया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए गोसाई गांव के सरपंच सिया शरण यादव को चयन किया गया।

साथ ही उपाध्यक्ष पद के लिए करारी तिनटगा पंचायत के घनश्याम पासवान को चयन किया गया।सचिव पद के लिए सर्वसम्मति से डुमरिया चपरघट पंचायत के सरपंच सुबोध यादव को चुना गया। वहीं कोषाध्यक्ष के लिए अभिया पंचगछिया पंचायत के सरपंच राजाराम मिस्त्री को सर्वसम्मति से चुना गया एवं उपकोषाध्यक्ष पद के लिए सुकटिया बाजार पंचायत के सरपंच देवन हरिजन को सर्वसम्मति से चुना गया।सरपंच पद पर चुनाव संपन्न होने पर गोपालपुर प्रखंड के सरपंच व मुखिया ने सभी अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित अन्य लोगों को बधाई दी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: