5
(2)

परिजनों द्वारा शव की खोज करने का प्रयास जारी

नवगछिया गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार पंचायत के पकरा टोला निवासी बैजनाथ मंडल के उनीस वर्षीय पुत्र अंकित कुमार की मौत गंगा स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूबने से मौत हो गयी।मिली जानकारी के अनुसार जिताया पर्व के मौके पर वह मां के साथ गंगा स्नान करने गया था।इसी दौरान अचानक गहरे पानी में चले गया।तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी गयी।आनन फानन में ग्रामीणों द्वारा शव की खोज किया जा रहा है।मुखिया अश्विनी कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी अंचलाधिकारी व गोपालपुर पुलिस को दे दी गयी है।ग्रामीणों के सहयोग से नदी में शव की खोज की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक शव नहीं मिला था।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: