5
(1)

नवगछिया थाना के पुलिस अवर निरीक्षक चंदन दुबे के द्वारा मस्जिद रोड नवगछिया से चोरी मामले के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त मस्जिद रोड निवासी कैलाश पोद्दार के पुत्र आलोक कुमार है। इनके विरुद्ध नवगछिया थाना कांड संख्या 229/ 23 दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद इसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

एक शराबी को किया गिरफ्तार

गोपालपुर थाना के सहायक अवर निरीक्षक उपेंद्र मुखिया द्वारा एक शराबी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शराबी सैदपुर गांव निवासी अजीत कुमार सिंह पेसर नंदकिशोर सिंह है।गिरफ्तारी के बाद इनके विरुद्ध गोपालपुर थाना में बिहार मध् निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के अंतर्गत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुराने मामले के अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोपालपुर थाना कांड संख्या 166/23 के प्राथमिक नामजद अभियुक्त डिम्हा निवासी प्रकाश मंडल उर्फ ओम प्रकाश मंडल पेशर आनंदी मंडल को गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार के द्वारा उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

ढाई लीटर देसी शराब के साथ इस्माइलपुर पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

इस्माइलपुर थाना अध्यक्ष एजाज रिजवी एवं एलटीएफ नवगछिया के द्वारा गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए जहान्वी चौक स्थित एक दुकान से ढाई लीटर देसी शराब बरामद किया है। इसके अलावे शराब का धंधा कर रहे दुकानदार को भी मौके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब धंधेबाज छोटी परवत्ता गांव निवासी बच्ची मंडल के पुत्र मिथुन मंडल है। गिरफ्तारी के बाद इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

आर्म्स एक्ट एवं प्रॉपर्टी डैमेज एक्ट के अभियुक्त ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

आर्म्स एक्ट एवं प्रॉपर्टी डैमेज एक्ट के रंगरा थाना कांड संख्या 336/22 के चार अभियुक्तों ने पुलिस की दविश के कारण माननीय न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। सभी अभियुक्त रंगरा थाना क्षेत्र के साधुपुर गांव निवासी भविक्षण मंडल के पुत्र विभाष मंडल, सुशील मंडल के पुत्र नवीन मंडल, आशु मंडल के पुत्र मिथुन मंडल और बिंदेश्वरी मंडल के पुत्र सुधीर मंडल उर्फ इंद्रदेव मंडल हैं।

हत्या के मामले में एक ने किया न्यायालय में आत्मसमर्पण

रंगरा थाना क्षेत्र के भीमदास टोला में बीते दिनों छज्जा निर्माण को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के प्राथमिक अभियुक्त नरसिंह महलदार के पुत्र मोनू कुमार ने बीते शुक्रवार को माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: