5
(1)

भागलपुर,कांग्रेस इंटक कार्यकर्ताओं ने 8 अक्टूबर 2023 रविवार को कचहरी चौक कलेक्ट्रेट गेट के समक्ष प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में दिल्ली मे पत्रकारों की हुई गिरफ्तारी के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बंद करो! पत्रकारों की आवाज दबाना बंद करो! वी स्टैड विद न्यूज़ क्लिक! अभिव्यक्ति की आजादी के समर्थन में कई नारों के साथ पत्रकारों के खिलाफ इस दमनात्मक करवाइए के विरोध में प्रतिवाद की गई। इस सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस इंटक के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया- कि पत्रकारों की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या है।

यह प्रेस की आजादी पर हमला है। केंद्र की सरकार बौखला गई है। अब वह मीडिया से डरने लगी है। अगर प्रेस की आजादी खत्म हो जाएगी तो जनता की आवाज दबी रह जाएगी। जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से अपनी नीतियों की आलोचना सुनने को तैयार नहीं है। इसी का परिणाम है कि आज यदि मीडिया का कोई व्यक्ति सरकार की नाकामियों की ओर आम जनता का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास करता है, तो सरकारी एजेसियो के माध्यम से उसे परेशान किया जाता है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का यह कृत्य स्पष्ट तौर पर प्रेस की आजादी पर कुठाराघात है।

वही गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल के तमंचा लहराते हुए वीडियो वायरल होने पर पटना में पत्रकारों के सवाल पर भड़काने वाली बात को लेकर उन्होंने कहा यह कहीं से सही नहीं है कैसे को लेकर इंडिया एलाइंस भी विधायक गोपाल मंडल को कई चेतावनिया दे दी है , अब देखने वाली बात यह होगी कि इंडिया एलाइंस कहां तक इस विधायक के पत्रकार के साथ नोकझोंक को लेती है और आगे की क्या प्रतिक्रिया करती है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: