5
(1)

भागलपुर,आंतरिक संसाधन समिति के अध्यक्ष सह बिहार के प्रदेश प्रधान महासचिव राष्ट्रीय जनता दल के रणविजय साहू आज भागलपुर के परिसदन ( सर्किट हाउस) पहुंचे जहां राष्ट्रीय जनता दल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर व अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया, आंतरिक संसाधन समिति के अध्यक्ष सह प्रदेश प्रधान महासचिव रणवीर साहू ने प्रेसवार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी को जमकर निशाना साधते हुए कहा कि 2024 के चुनाव में जनता बीजेपी को मुंह तोड़ जवाब देगी और उसे पूरे भारतवर्ष से उखाड़ फेंकेगी, उन्होंने कहा इंडिया एलाइंस का बनना बिहार के लिए काफी सही फैसला है.

इसके तहत बिहार में 40 में 40 सीट इंडिया रिलायंस जीतेगी और सभी वरिष्ठ नेता निश्चित करेंगे कि बिहार की बागडोर मुख्यमंत्री के तौर पर किसे दिया जाए वही चिराग पासवान पर उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि वह लालच में भाजपा के गोद में जाकर बैठ गए हैं यह कहीं से सही नहीं है उनके समाज के लोगों के लिए बीजेपी आरक्षण खत्म करना चाह रही है और चिराग पासवान वैसे लोगों के साथ ही हाथ में हाथ मिला रही है भाजपा सिर्फ हिंदू मुस्लिम को लेकर धर्म की ओछी राजनीति करते हैं इंडिया एलाइंस सिर्फ विकास की बात कर रही है वहीं उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के बारे में कहा तेजस्वी यादव लालू यादव 10 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कही है वह तेजस्वी यादव ही कर सकते हैं भाजपा और एनडीए के सभी नेता इंडिया एलाइंस को देखकर घबरा गए हैं और बौखला गए हैं जनता 2024 में जवाब देगी और देश से बाहर निकल फेंकेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: