4
(1)

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में प्रखंड के पदाधिकारियों के द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का अयोजन किया जा रहा है। बीते शुक्रवार को बिहार सरकार के निर्देश पर अलग अलग पंचायतों में पदाधिकारियों ने जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दिया। मिली जानकारी के अनुसार डुमरिया चपरघट पंचायत के मध्य विद्यालय कालूचक एवम सुकटिया बाजार पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय तिरासी में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपालपुर निशांत कुमार, अंचल पदाधिकारी गोपालपुर राजकिशोर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुधांशु कुमार सहित प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिया तथा ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर समाधान का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर मुखिया अश्विनी कुमार सहित बडी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की मौजूदगी देखी गयी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: