5
(1)

नारायणपुर- जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में 31 वीं संकूल स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस आयोजन प्राचार्य के नेतृत्व में किया गया। जिसका विधिवत उद्घघाटन प्रभारी प्राचार्य एवं अतिथियों ने संयुक्त रूप से द्विप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।मौके पर बताया की एनसीएससी का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रेरित करने, सशक्त बनाने और उनके मन और वचन दोनों का विस्तार करने के लिए एक आदर्श और अभिनव कार्यक्रम है।युवा वैज्ञानिकों को अपनी प्राकृतिक जिज्ञासा को आगे बढ़ाने और खुली समस्याओं पर प्रयोग करके रचनात्मकता की अपनी प्यास बुझाने के लिए एक मंच प्रदान किया गया है ताकि आपको यह महसूस हो कि विज्ञान चारों ओर है और आप ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं । विद्यालय में भाग ले रहे प्रतिभागियों के परियोजनाओं का वास्तविक अवलोकन हो इसके लिए भागलपुर से बाल विज्ञान कांग्रेस से सम्बंधित राज्य स्तरीय पदाधिकारी पवन कुमार शरण,संजीव कुमार, डॉ डी एन चौधरी, मनीष कुमार जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में सभी नौ जिला के परियोजनाओं के विभिन्न बिंदुओं पर विचार कर बेहतर तीन परियोजना का चयन किये।भागलपुर के बाल विज्ञान कांग्रेस पदाधिकारी संजीव कुमार ने कहा राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस बच्चों की जिज्ञासा जगाती है और उनकी रचनात्मकता को उजागर करने और उनकी कल्पना को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करती है।

विद्यालय प्रभारी प्राचार्य बी सी झा ने विस्तार से बताते हुए कहा राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस जिसने न केवल विज्ञान को देखने के हमारे तरीके को बदल दिया है बल्कि इसने भारतीय बच्चों के मन को भी प्रज्वलित किया है। अतिथि महोदय को अमूल्य वर्मा,सोनिया रानी ,राजीव लोचन,अभिमन्यु कुमार स्काउट शिक्षक के मदद से सभी परियोजना का वास्तविक अवलोकन कराया गया। वरीय से जागृति राज को इकोसिस्टम एंड हेल्थ एनोवशन टॉपिक्स पर एवं कनीय से सुरभी कुमारी को फॉस्टरिंग हेल्थ न्यूट्रिएंट्स एन्ड वेल बीइंग टॉपिक्स पर चयनित किया गया है। ये दोनों चयनित छात्रा नवोदय भागलपुर के हैं। नवम्बर माह में संकुल से चयनित परियोजनाओं का प्रदर्शनी जवाहर नवोदय विद्यालय नादिया (WB) में होगा। मौके पर उपस्थित वरिष्ट शिक्षकेत्तर कर्मी संदीप कुमार एवं अमित कुमार सिंह ने पुराने दिनों को याद करते हुए बच्चों को परियोजना से सम्बंधित टिप्स दिए। पूरे कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: