5
(2)

नवगछिया प्रखंड के तेतरी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सह पूर्व उप प्रमुख कांग्रेस नेता सुभाष राय आकस्मिक निधन हो जाने से इलाके में शोक का लहर फैल गया। सुभाष राय तेतरी के उत्तरी भाग संख्या 9 से 3 बार पंचायत समिति सदस्य पद पर रह चुके हैं। एक बार नवगछिया प्रखंड के उप प्रमुख पद पर भी रहे हैं। इलाके के सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी थे। उनके निधन की सूचना पर पूर्व प्रमुख सह प्रमुख प्रतिनिधि मंटू सिंह उप प्रमुख गौतम कुमार राष्ट्रीय जन जन पार्टी के नेता संजीव कुमार उर्फ झाबोदा स्थानीय मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। परिजनों को शोक संवेदना व्यक्त कर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना किया इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बताया कि उनके निधन से त्रिस्तरीय पंचायत के एक प्रमुख नेता का निधन हो गया है जो हम लोगों के बीच हर समय कमी खेलेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: