5
(1)

नवगछिया के इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के नवालाल दास टोला निवासी मनोज मंडल की 40 वर्षीय पत्नी शीला देवी की मौत जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भागलपुर में बीते सोमवार को इलाज के दौरान हो गई। बताते चलें कि दो दिन पूर्व जमीन विवाद में गांव के ही सोनू कुमार के द्वारा चाकू मारकर गंभीर रूप से महिला को घायल कर दिया गया था। जिसे घायलावस्था में ईलाज के भागलपुर लाया गया था। जहां दो दिनों से ईलाज चल रहा था। जिसकी मौत इलाज के दौरान हो गई। मौत की सूचना पर इस्माइलपुर थाना अध्यक्ष एजाज रिजवी अपने सदल बल के साथ अस्पताल पहुंचकर परिजनों से जानकारी लिया। जिसमें बताया गया कि रविवार देर रात अचानक तबियत बिगड़ जाने के कारण महिला की मौत हो गई। महिला के सीने में चाकू से प्रहार किया गया था। जिससे उनकी स्थिति उसकी नाजुक बनी हुई थी। थाना अध्यक्ष एजाज रिजवी ने बताया कि नामजद अभियुक्त सोनू कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। अब यह मामला हत्या में बदल जाएगा है। इस मामले को लेकर के हम लोग वरीय पदाधिकारी को सूचना दे दिए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है। महिला का पोस्टमार्टम भागलपुर में कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: