5
(1)

भागलपुर,बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा सदन में महिलाओं पर दिए गए अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों के द्वारा शहर के खलीफाबाग चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं का कहना था कि सदन एक मंदिर होता है। जहां लोग इसकी पूजा करते हैं वही सदन में इस तरह के बयान से पूरे प्रदेश ही नहीं देश की महिलाओं के साथ अपमानजनक बात मुख्यमंत्री के द्वारा की गई है। एक तरफ जहां परिवार के लोग बच्चों के साथ फिल्म देखने से भी परहेज करते हैं। वहीं दूसरी तरफ अब सदन की कार्रवाई में जिस तरह से मुख्यमंत्री के द्वारा बयान दिया जा रहा है अब लोग सदन की कार्रवाई भी देखना पसंद नहीं करेंगे। वहीं महिलाओं का कहना था कि आने वाले चुनाव में महिलाएं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सबक सिखाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: