5
(1)

पुलिस कप्तान समेंत कई प्रशासनिक पदाधिकारी हुए सम्मिलित

बिहपुर:रविवार की शाम में बिहपुर में मां वाम काली की परंपरानुसार भव्य महाआरती संपन्न हुआ।इस महाआरती में मुख्य रूप से नवगछिया पुलिस जिला एसपी सुशांत कुमार सरोज शामिल हुए।इस मौके पर एसडीपीओ ओमप्रकाश अरूण,डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार पांडेय,इंस्पेक्टर विनय कुमार,राजकुमार सिंह,थानाध्यक्ष राजेशरंजन कुमार,एसआई दीपिका जूही,सुजीत कुमार शर्मा व मुखिया अरूणा देवी,मनोज लाल ने भी मां वाम काली की महाआरती किया।

महाआरती की अगुवाई व संचालन प्रधान पुजारी जयंत कुमार शर्मा ने किया।इस महाआरती में पूजा महासमिति के सभी पदाधिकारी,सदस्य समेत क्षेत्र के बड़ी की संख्या में श्रद्धालू शामिल हुए।महाआरती के बाद पूजा महासमिति की ओर से महंत नवलकिशोर दास,गौरव कुमार शर्मा,शंभुनाथ मिश्रा,प्रदीप सिंह,राजकिशोर मेहता, धीरेन्द्र चटर्जी,नारायण शर्मा व साेमनाथ झा आदि ने संयुक्त रूप से एसपी श्री सरोज को समेत उपस्थित अधिकारी व अन्य को सम्मानित किया।इस मौके पर शंकर रजक,नंदलाल मंडल,सरपंच अशोक गोस्वामी,प्रमोद सिंह,पैक्स अध्यक्ष बैजूराजा व मनोज मंडल आदि की उपस्थिति थी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: